2D विडियो को 3D में कैसे देखें? आमतौर पर हमें 3D मूवी या वीडियो देखने के लिये मॅहगा 3D TV खरीदना पडता है जो आमतौर पर सभी के बजट में फिट नहीं हो पाता। शायद ही ज्यादातर लोगों ने 3D वीडियो देखा होगा, लेकिन आज आपके लिये कुछ ऐसे Best वीडियो प्लेयर की जानकारी प्रस्तुत है जिससे आप कम्प्यूटर के साधारण वीडियो को रीयल टाइम में 3D में कन्वर्ट कर प्ले कर पायेगे. इस वीडियो को देखने के लिये आपको 3D Glasses यानी चश्मे की आवश्यकता पडेगी जो कुछ इस तरह का दिखाई देता है, इस चश्मे में दो तरह के लेंस होते हैं, एक लाल व एक नीला, इसे आप घर में भी बना सकते हो, इस चश्मे को पहनने के बाद जब आप यह वीडियो देखेगें तो आपको ऐसा महसूस होगा कि वीडियो के अन्दर के द़श्य आपकी कम्प्यूटर, या TV की स्क्रीन से बाहर निकल आये हैं। कैसे काम करता है 3D 3डी वीडियो दो हिस्सों में बना होता है, एक लाल हिस्सा और एक नीला हिस्सा, इस वीडियो को साधारण ऑखों से बिना 3D नहीं देखा जा सकता है। इस चश्मे को लगाने पर हमारी Right ऑख को नीला रंग व Left ऑख को केवल लाल रंग दिखाई देता है, चित्र या...